{"_id":"5a4a49214f1c1bce408c04a4","slug":"21514817825-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की पर्ची पर ही दे टीबी रोगियों को दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की पर्ची पर ही दे टीबी रोगियों को दवाई
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन पांवटा की कार्यशाला में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी और टीबी रोग नियंत्रक डॉ. निसार अहमद व ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने इस अवसर पर बैठक में संबोधित किया। कार्यशाला में टीबी रोग, इसके संक्रमण के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दी गई। केमिस्टों को डॉक्टरों की पर्चियों पर ही दवा वितरित करने को कहा जिससे जिले में टीबी-क्षय रोग से जूझ रहे मरीजों का सही आंकलन हो सकें।
पांवटा के होटल पैराडाइज में बैठक की अध्यक्षता पांवटा केमिस्ट इकाई के प्रधान प्रमोद गर्ग ने की। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद व ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बहुत सरल तरीके से केमिस्टों को टीबी रोग व इसके निदान के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के प्रभाव व दुष्प्रभाव पर जानकारी दी।
जिला टीबी नियंत्रक अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने कहा कि केमिस्ट भी एमबीबीएस डॉक्टर की पर्चियों पर ही टीबी की दवाइयां वितरित कर सहयोग करें जिससे जिले में कुल क्षय रोगियों की संख्या का आंकलन हो सकेगा। इससे केंद्रीय सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर चल रही टीबी मुक्त समाज मुहिम में जिला सिरमौर को प्रथम जिला बनाया जा सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश चौहान, डॉ. एमएस चौधरी, पांवटा इकाई अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, महासचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, डॉ. पीसी गुप्ता, डॉ. प्रहलाद चौधरी, अर्जुन खुराना, रविंद्र पाल खुराना, अजीत पाल चौधरी, आरआर वर्मा व नरेश चौधरी समेत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संघ के सदस्य मौजूद रहे।