फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2.10 crore rupees loss to pwd in kalaambh and near area due to rain and landslides

Sirmour News: बरसात से लोक निर्माण विभाग को 2.10 करोड़ रुपये का नुकसान

Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
2.10 crore rupees loss to pwd in kalaambh and near area due to rain and landslides
विक्रमबाग में बारिश से क्षतिग्रस्त खजुरना-कालाअंब सड़क। संवाद
बरसात से लोक निर्माण विभाग को 2.10 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन

खजुरना-कालाअंब-त्रिलोकपुर और सैनवाला-बर्मापापड़ी सड़कें क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण लोक निर्माण विभाग को 2.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क और खैरी में स्थित पुल की सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से विभाग को एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि कालाअंब-खजुरना संपर्क सड़क क्षतिग्रस्त होने से 50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा कंडईवाला क्षेत्र में बादल फटने से सैनवाला - बर्मापापड़ी सड़क क्षतिग्रस्त होने से लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि भारी बरसात के चलते खजुरना-बिक्रमबाग-कालाअंब-त्रिलोकपुर और सैनवाला-बर्मापापड़ी सड़क क्षतिग्रस्त होने से 2.10 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है, जिसकी क्षति रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के स्थायी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed