{"_id":"5c06b035bdec224193021459","slug":"201543942197-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से नदारद रहने पर चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से नदारद रहने पर चेकपोस्ट प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी सस्पेंड
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित खोदरी माजरी चेक पोस्ट प्रभारी समेत चार पुलिस जवानों पर निलंबन की गाज गिरी है। इस संवेदनशील पोस्ट पर चारों जवान ड्यूटी से नदारद पाए गए। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा के औचक निरीक्षण के दौरान तीन पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे, जबकि एक राइफल के साथ ड्यूटी पर अलर्ट नहीं था। लिहाजा, एसपी रोहित मालपानी ने चारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अहम में लाई है। चारों को निलंबित करने के साथ ही लाइन हाजिर किया गया है। चेकपोस्ट के प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित खोदरी माजरी चेकपोस्ट अति संवेदनशील मानी जाती है। नशे के सौदागर इस मार्ग से राज्य में दाखिल हो सकते हैं लेकिन, संवेदनशील पोस्ट पर कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। देर रात डीएसपी मुख्यालय बबीता राणा ने चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। पुलिस चेकपोस्ट पर चेक पोस्ट प्रभारी खजान सिंह समेत तीन पुलिस जवानों की ड्यूटी लगी थी। औचक निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट प्रभारी और दो अन्य जवान नदारद पाए गए। जबकि, एक अन्य पुलिस कर्मी मौके पर राइफल के साथ अपनी ड्यूटी पर अलर्ट नहीं मिला। इसके बाद रिपोर्ट एसपी सिरमौर को भेजी गई थी। एसपी रोहित मालपानी ने राज्य की संवेदनशील सीमा की चेकपोस्ट पर तैनात चार पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है। चेक पोस्ट प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।