फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजगढ़ में भूस्खलन, तीन दुकानें ढही

राजगढ़ में भूस्खलन, तीन दुकानें ढही

Sat, 11 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
राजगढ़ में भूस्खलन, तीन दुकानें ढही
राजगढ़ में भूस्खलन, तीन दुकानें ध्वस्त
विज्ञापन

नगर परिषद को आठ लाख का नुकसान
तीन अन्य दुकानों पर भी मंडराया खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। नगर पंचायत राजगढ़ के नेहरू मैदान के साथ भूस्खलन होने से तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। डंगा ढहने के कारण दुकानें मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं। इससे नगर पंचायत को लगभग आठ लाख रुपये की क्षति हुई है। जबकि, दुकानदारों की रोजी छिन गई है। ये दुकानें संतोष, शंकर और सुनीता के नाम थीं। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने ये दुकानें पहले ही खाली करवा दी थीं अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। नेहरू मैदान के साथ नगर पंचायत राजगढ़ की बनी तीन दुकानें शनिवार सुबह अचानक गिर गईं। कुछ दिन पहले एक दुकान गिर गई थी, जिस कारण साथ लगती दुकानों में भी दरारें आ गई थीं। उसके बाद प्रशासन ने इन दुकानों को खाली करवा दिया गया था। नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता घनश्याम शर्मा ने बताया कि यहां एक डंगा लगाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के बाद दो अन्य दुकानों को भी खतरा बना हुआ है। दुकानदारों को दुकानें खाली करने के नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed