फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन, नियमों को ठेंगा

नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन, नियमों को ठेंगा

Wed, 18 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नो पार्किंग जोन में खड़े किए जा रहे वाहन, नियमों को ठेंगा
नाहन शहर के महताल में सड़क किनारे खड़े वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड तो लगा दिए गए हैं लेकिन, इसको दरकिनार करते हुए जहां-तहां सड़क किनारे ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। आग लगने जैसी घटनाओं में बेतरतीब खड़े ये वाहन दमकल वाहनों के लिए बाधक बन जाते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। बड़ाचौक में आग लगी तो महलात की ओर से दमकल वाहन ले जाने में दिक्कत हुई। एसडीएम को समस्या बताने के बाद वहां खड़े वाहनों को पहले हटाया गया। शहर में कई स्थल नो पार्किंग घोषित किए गए हैं। रोड सेफ्टी क्लब और नगर परिषद ने कई स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगवा दिए लेकिन इस पर कोई अमल नहीं कर रहा। पुराने कॉलेज से शमशेर सीसे स्कूल के नो पार्किंग एरिया में धड़ल्ले से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। महलात की घाटी में भी वाहनों को खड़ा करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। अग्निशमन केंद्र के बाहर भी नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़े हो रहे हैं। इस वजह से यहां पर दमकल वाहन को बाहर निकालने में दिक्कत हो जाती है। इसके अलावा रानीताल और अन्य कई क्षेत्रों में सड़क के किनारे ही वाहनों को खड़ा किया जा रहा है, जो आग लगने जैसी स्थिति में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन बरते सख्ती, लोग हों जागरूक
रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर का कहना है कि आग लगने की घटना दुखद है। जनता यदि नियमों का पालन करे तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था। महलात की घाटी में बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से अक्सर यह समस्या होती है। इस पर प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है। वहीं, आम जनता को भी जागरूक होना चाहिए। कुछ अरसे पहले यहां एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हुई थी। देरी से अस्पताल पहुंचने पर उसकी मृत्यु हो हुई थी। वाहन मालिकों को चाहिए कि वे अपने वाहनों को तरीके से खड़ा करें। क्लब और नगर परिषद ने कई जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए हैं लेकिन, लोग ऐसे स्थानों पर भी वाहन खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्किंग है नहीं, लगा दिए बोर्ड
शहर के कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शहर में पार्किंग का अभाव है। शहर में जगह-जगह नो पार्किंग जोन के बोर्ड तो लगा दिए गए हैं लेकिन, वाहनों को लोग कहां पर खड़ा करें? नो पार्किंग जोन घोषित करने से पहले प्रशासन, नगर परिषद को पार्किंग भी लोगों को मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पार्किंग की सुविधा दे सरकार
अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, सुधीर रमौल, अशोक विक्रम, राहुल कुंडलस, डॉ. ईश्वर राही का कहना है कि शहर में पार्किंग का अभाव है। सरकार शहर में पार्किंग की सुविधा मुहैया करवाए। इससे लोग अपने वाहन को नो पार्किंग में खड़े नहीं करेंगे। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed