फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नए छात्रों के दाखिले फार्म भरने में की सहायता

नए छात्रों के दाखिले फार्म भरने में की सहायता

Mon, 18 Jun 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नए छात्रों के दाखिले फार्म भरने में की सहायता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनएसयूआई इकाई ने सोमवार को कॉलेज परिसर में छात्र मार्गदर्शन केंद्र खोला। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष कपिल शंकवाण की अध्यक्षता में लगाए गए गाइडेंस ब्यूरो के दौरान कार्यकर्ताओं ने 106 छात्रों की दाखिला फार्म भरने में सहायता की। इस मौके पर छात्रों को एनसीसी, एनएसएस और व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए भी जागरूक किया गया।
उन्होंने छात्रों को एनएसयूआई की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका के महत्व को भी समझाया। कपिल शंकवाण ने कहा कि कॉलेज में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर एनएसयूआई ने सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाकर छात्रों के दाखिले फार्म भरने के साथ-साथ उन्हें अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देनी शुरू कर दी हैं। एनएसयूआई कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचने वाले नए छात्रों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने नए छात्रों का गांधीवादी विचारों से जुड़ने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला महासचिव धनवीर सिंह, जिला सचिव नितेश शर्मा, विक्रम शर्मा, रणदीप, मनदीप, परवीन, रोहित, निखिल, ऋषभ, अमन, अमित, सचिन, पंकज, ऋतिक व प्रमोद आदि छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed