{"_id":"5a3e6b914f1c1bbd208b8577","slug":"201514040209-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद नहीं, बैठक में गई थी शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद नहीं, बैठक में गई थी शिक्षिका
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक नाहन ने शुक्रवार को पांवटा के फूलपुर व बांगरन स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिका को ड्यूटी से नदारद मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अब महिला शिक्षक ने इस पर अपनी सफाई दी है।
महिला शिक्षिका का कहना है कि केंद्रीय मुख्य शिक्षिका के निर्देश पर वह बैठक में शामिल होने गई थी। बाकायदा, स्कूल की आर्डर बुक में एंट्री भी की गई। इसके बाद ही वह बैठक के लिए रवाना हुई। निरीक्षण के दौरान उप शिक्षा निदेशक आर्डर बुक की एंट्री नहीं देख पाए। इसका लिखित जवाब उप निदेशक नाहन को भेजा जा रहा है।
फूलपुर स्कूल की शिक्षिका ने कहा कि 21 दिसंबर को केंद्रीय मुख्य शिक्षिका शिवपुर परनीत कौर के आदेश मिले थे जिसमें सभी संबंधित पाठशालाओं के मुख्य शिक्षक व प्रभारियों को शुक्रवार सुबह 9 बजे खंड बैठक में शामिल होने के निर्देश मिले। शुक्रवार को स्कूल के आर्डर बुक में स्कूल में वापस आने तक दूसरी शिक्षिका को कार्यभार संभालने की एंट्री दर्ज कर दी गई थी। शिक्षिका का कहना है कि संभवत: जिला शिक्षा उप निदेशक की नजर आर्डर बुक की एंट्री पर नहीं पड़ी होगी। इस बारे में अधिकारी को लिखित रूप से अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शिवपुर की केंद्रीय शिक्षिका परनीत कौर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सभी संबंधित पाठशालाओं के मुख्य शिक्षक व प्रभारियों की बैठक रखी गई थी। बैठक में प्रेरणा प्लस अध्यापक भागीदारी की जानकारी दी गई। फूलपुर स्कूल की शिक्षिका इसी बैठक में मौजूद थीं।