फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू होगा : बडालिया

मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू होगा : बडालिया

Wed, 13 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे शुरू होगा : बडालिया
EVM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा चुनावों की मतगणना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना का कार्य 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे जिला सिरमौर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आरंभ कर दिया जाएगा। मतगणना की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा कि मतगणना का कार्य नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, रेणुका व पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पांच पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य पर्यवेक्षकों की देखरेख में किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के लिए 16 माइक्रो-पर्यवेक्षक प्रत्येक मतगणना केंद्रों पर नियुक्त किए जाएंगे। मतगणना का कार्य संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का कार्य जिला परिषद भवन, नाहन, पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज राजगढ़ के सभागार, रेणुका विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज संगड़ाह, शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डिग्री कॉलेज शिलाई और पांवटा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का कार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारूवाला में किया जाएगा। मतगणना के दौरान ड्यूटी पर तैनात किसी भी कर्मचारी को अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मतगणना केंद्र पर मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर माईक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात होंगे।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस ब्रस्कोन, एसडीएम नाहन कृतिका कुलहरी, तहसीलदार निर्वाचन श्रवण नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed