{"_id":"5a0d7ec34f1c1b60678bb95f","slug":"201510833859-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह स्कूल का अनूप करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह स्कूल का अनूप करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)।
नौणी विश्वविद्यालय में चार दिन चले राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में आयोजित सर्वे रिपोर्ट सब थीम-3 स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह के छात्र अनूप ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। सातवीं में अध्य्यनरत अनूप अब राष्ट्रीय स्पर्धा में पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
इसको लेकर स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य रतन चंद जरयाल और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरापाल शर्मा ने बताया कि नौणी विश्व विद्यालय में 12 से 15 नवंबर तक चली राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में आयोजित सर्वे रिपोर्ट सब थीम-3 में अनूप शर्मा ने राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि अनूप के पिता स्कूल में सेवादार के पद पर कार्यरत हैं। इसलिए भी ये उपलब्धि अपने-आप में बहुत मायने रखती है।
उन्होंने बताया कि अनूप ने स्कूल के शिक्षक तिलक राणा एवं साक्षी चौहान की अगुवाई में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान मेले में हिस्सा लिया था। अनूप अब अहमदाबाद में होने बाल विज्ञान सम्मलेन की राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। स्कूल प्रधानाचार्य एवं एसएमसी प्रधान ने इस उपलब्धि के लिए छात्र अनूप और शिक्षकों तिलक राणा एवं साक्षी चौहान सहित स्टाफ को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन