{"_id":"5a09a8484f1c1bca678bb1e1","slug":"201510582344-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैया यशोदा...’ गीत-नृत्य से अंबिका ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैया यशोदा...’ गीत-नृत्य से अंबिका ने बांधा समां
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर पांवटा की शांति कॉलोनी में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे नन्हें बच्चों ने शिरकत की और चाचा नेहरू को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, रंगोली स्पर्धा के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। कार्यक्रम में युवा कवयित्री रविता चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रविता ने ‘मां शारदे’ को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने ‘जयति जय-जय मां सरस्वती, जयति वीणा धारिणी...’ वंदना पेश की। साथ ही बाल दिवस पर अपनी स्वरचित कविता ‘काश फिर से बच्चा बन पाऊं...’ सुना कर खूब रंग जमाया।
गुरु नानक मिशन स्कूल की नर्सरी कक्षा की रिधि ने मैं तोता हूं.., हर्षिता ने ‘तितली उड़ी बस में चढ़ी...’, कविता पेश की।
राप्रापा के चौथी कक्षा की छात्रा मन्नत ने सुरीली आवाज में ‘आओ-आओ न भगवान...’, भक्ति गीत पेश किया। रामापा के छठी कक्षा के छात्र विशाल ने वंदे मातरम गीत पेश कर खूब समां बांधा। कन्या स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा सरिता ने मेरा देश रंगीला.. गीत पर सुंदर नृत्य पेश किया। डीएवी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा अंबिका ने ‘मैया यशोदा’ गीत पर शानदार नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। जबकि इसी स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र दिव्यांश ने ‘मेरी मां.. मेरी प्यारी मां...’, गीत पेश किया।
विज्ञापन
कन्या स्कूल पांवटा की सातवीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने चुटकुले सुना कर साथी बच्चों को खूब लोटपोट किया। दसवीं कक्षा में अध्ययनरत शशिबाला व सोनाली ने भी देशभक्ति गीत सुना कर खूब समां बांधा। इस दौरान आयोजित हुई चित्रकला स्पर्धा में रामापा पांवटा के छठी कक्षा के छात्र विशाल ने पहला तथा कन्या स्कूल पांवटा की छठी कक्षा की छात्रा सरिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि रंगोली स्पर्धा में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा की 10 वीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने रंगोली स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सातवीं कक्षा का अभिनव दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि रविता चौहान ने विजेता बच्चों को आकर्षक उपहार भेंट किए।