फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महिला सशक्तिकरण के नारों से गूंजा पांवटा

महिला सशक्तिकरण के नारों से गूंजा पांवटा

Wed, 27 Feb 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण के नारों से गूंजा पांवटा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला की अपराजिता-100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत बुधवार को पांवटा में रैली का आयोजन किया गया। मौसम खराब होने के बावजूद रैली में छात्राओं में गजब का जोश दिखा। पांवटा कॉलेज की प्राचार्या प्रो. देविंद्रा गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने बैनर और नारों से लिखी तख्तियों में महिला अबला नहीं सबला है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी है अनमोल के नारे लगा कर रैली निकाली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. देविंद्रा गुप्ता ने रैली को संबोधित किया। प्राचार्या ने कहा कि आज बेटियां बुलंदियों के शिखर तक पहुंच रही हैं। महिला सशक्तीकरण में अमर उजाला का अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम सच में मील का पत्थर साबित होगा। कॉलेज के प्रो. रामलाल तोमर और डॉ. जगदीश चौहान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बेटियों में सकारात्मक सोच से आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी मोक्षिका पुंडीर ने रैली में शामिल छात्राओं को देश, समाज, परिवार और नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कॉलेज स्टॉफ सदस्य और छात्र नेता गुरदीप सिंह लाडी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुहिम से बेटियों के हौसले बुलंद : पुंडीर
राष्ट्रीय स्तर हॉकी खिलाड़ी और कॉलेज की छात्रा मोक्षिका पुंडीर ने कहा कि इस मुहिम ने बेटियों के हौसले बुलंद किए हैं। बेटियों को सफलता के शिखर तक पहुंचने में मददगार मुहिम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रहीं आगे: ललिता
पांवटा कॉलेज की छात्रा और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ललिता तेजवान ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। मन में कुछ बेहतर कर गुजरने का जज्बा मन में कायम है।


मुहिम से जगाई जा रही अलख : महिमा
राष्ट्रीय स्तर की हॉकी में बतौर गोलकीपर खिलाड़ी रह कर दमखम दिखा चुकीं महिमा पुंडीर ने कहा कि इस मुहिम से प्रेरणा मिली है। बेहतर शिक्षा और खेलों के साथ प्रतिस्पर्धाओं में अग्रणी रह कर बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के आसमान को चूमेंगी।
आज कमजोर नहीं हैं बेटियां : रजनी
कॉलेज की छात्रा रजनी ने कहा कि आज के दौर में नारी कमजोर नहीं है। बस जरूरत बुलंद हौसलों और कठिन परिश्रम से आगे बढ़ने की है।
अबला नहीं सबला हो रही नारी : शिवानी
पांवटा कॉलेज की छात्रा शिवानी का कहना है कि नारी अबला नहीं सबला है। दृढ़ संकल्प के साथ अपराजिता मुहिम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed