{"_id":"5bf6de3abdec22416d12c647","slug":"191542905402-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीवाला में लगे जाम से एक घंटे फंसे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीवाला में लगे जाम से एक घंटे फंसे वाहन
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीवाला में जाम, एक घंटा फंसे रहे वाहन
नाहन (सिरमौर)। शहर में महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांशीवाला के समीप वीरवार सुबह लगे भारी जाम से वाहन चालकों समेत यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांशीवाला के समीप एक गाड़ी के खराब होने से लोग एक घंटा जाम में फंसे रहे। नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर लगे जामे के चलते शहर के साथ सटे पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं, पांवटा की ओर दोसड़का तक भी वाहनों की लाइन लगने से छोटे और बड़े वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। करीब एक घंटे बाद पुलिस की मुस्तैदी से जाम को खोला गया।