फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दस नन्हीं परियों को दी दस-दस हजार की एफडी

दस नन्हीं परियों को दी दस-दस हजार की एफडी

Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
दस नन्हीं परियों को दी दस-दस हजार की एफडी
दस नन्हीं परियों को दी दस-दस हजार की एफडी
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यशाला में माताएं सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद नाहन में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। जबकि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं और नन्हें बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और सहकारिता मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों की दस बेटियों को दस-दस हजार रुपये की एफडी प्रदान की। इसके अतिरिक्त दस लाभार्थियों को गृह अनुदान कार्यक्रम के अंतर्गत साढ़े छह लाख रुपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में वितरित की गई। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत एक महिला को 50 हजार का चेक प्रदान किया। योजना के तहत जिज्ञासा, अलिना पलक, प्रिया, प्रीति शर्मा, सिया ठाकुर, मिसभ, पलक कौर, अलिना को क्रमश: दस-दस हजार रुपये की एफडी दी गई। एफडी की कॉपी बेटियों की माताओं को सौंपी। जबकि गृह अनुदान योजना के तहत राम स्वरूप निवासी टटियाना, दयालो देवी कांशीपुर, लीला देवी पलहोड़ी, आत्मा राम खनोटी, हरीश चंद्र राजपुरा, पदम सिंह ओडर पुड़ला, कल्याण सिंह नैना टिक्कर, नीता राम संधैना, जीत राम माइना, बली राम डिमाइना को साढ़े छह लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्मित करने के लिए विभाग एक परियोजना तैयार कर रहा है। केंद्र सरकार से धनराशि प्रदान करने का मामला प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण स्तर पर सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। इनके मानदेय में वृद्धि करने के लिए मामला भारत सरकार से उठाया जाएगा। विस अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से आग्रह किया कि अभी भी कई केंद्र निजी भवनों और महिला मंडलों में चल रहे हैं। इनके भवन निर्माण के लिए उपयुक्त धनराशि मुहैया करवाई जाए। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीसी अर्जुन सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर नाहन भाजपा मंडला के अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, अविनाश गुप्ता, राकेश गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed