फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क पर पलट कर गिरा ट्रक, दो घायल

सड़क पर पलट कर गिरा ट्रक, दो घायल

Thu, 05 Jul 2018 07:48 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलट कर गिरा ट्रक, दो घायल
सड़क पर पलट कर गिरा ट्रक, दो घायल
विज्ञापन

पेड़-पत्थरों में नहीं फंसता तो खाई में जाता
सतौन (सिरमौर)। सतौन-शिलाई एनएच 707 पर चिलौन के समीप बुधवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गनीमत यह रही कि बड़े पत्थर और पेड़ों में ट्रक फंस गया अन्यथा ट्रक गहरी खाई में भी गिर सकता था।

जानकारी के मुताबिक सतौन के समीप देर रात एक ट्रक (एचआर 45बी 2688) अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गया और नीचे की ओर गिर गया लेकिन, सड़क किनारे पेड़ों और पत्थरों से ट्रक खाई में गिरने से बच गया। इस हादसे में ट्रक परिचालक सोनू कुमार (32) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम घरौंदा, जिला करनाल हरियाणा की टांगों, बाजुओं और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि ट्रक चालक राजबीर (44) पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी ग्राम घरौंदा, जिला करनाल हरियाणा को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। राजबन चौकी के एएसआई वीएस नेगी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। घायलों का उपचार पांवटा अस्पताल में चल रहा है। ट्रक में सब्जी भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed