फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नियमों के अनुरूप नहीं हो रहे कर्मकांड व धार्मिक अनुष्ठान

नियमों के अनुरूप नहीं हो रहे कर्मकांड व धार्मिक अनुष्ठान

Sun, 12 Nov 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
नियमों के अनुरूप नहीं हो रहे कर्मकांड व धार्मिक अनुष्ठान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
श्री ब्राह्मण सभा नाहन ने शहर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों व कर्म कांडों पर सवालिया निशान लगाए हैं। सभा का दो टूक शब्दों में कहना है कि शहर में होने वाले अधिकतर धार्मिक अनुष्ठान एवं कर्मकांड यहां के रीति-रिवाजों व धार्मिक पद्धति के अनुरूप नहीं हो रहे हैं। इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए।

इस मसले एवं अन्य समस्याओं को लेकर श्री ब्राह्मण सभा नाहन की एक बैठक श्री रघुनाथ सभा कच्चा टैंक नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने की। इस दौरान शहर में किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठानों एवं कर्मकांडों पर चर्चा की गई। सभा के पदाधिकारियों ने अधिकतर अनुष्ठानों एवं कर्मकांडों को नियमों के विपरीत ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के अधिकतर पंडित यहां के रीति-रिवाजों एवं धार्मिक पद्धति से अनभिज्ञ हैं जिस वजह से शहर के होने वाले ज्यादातर धार्मिक अनुष्ठान एवं कर्मकांड नियमों के अनुसार नहीं हैं। बैठक में इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई जिस पर सहमति से निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी ब्राह्मणों से आगे आने के लिए निवेदन किया जाए ताकि वह नियमों अनुसार कार्य कर लोगों को किसी भी प्रकार की भ्रांति से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान सभा के चुनाव करवाने पर भी चर्चा की गई। सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा ने खुद के स्वास्थ्य का हवाला देकर प्रधान पद के चुनाव करवाने की बात कही जिस पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान पद के चुनाव 7 दिसंबर को करवाए जाने पर सहमति दर्शाई।



सुखदेव शर्मा ने कहा कि सभा के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह यह चुनाव पूर्ण करवाने में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान सुखदेव शर्मा, पंडित अनिल शर्मा, सोम दत्त वशिष्ठ, ब्रह्मदत्त शर्मा, गोरी दत्त शर्मा, रविदत्त शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed