फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   घाटों में तेंदुए ने 9 बकरियों को बनाया निवाला

घाटों में तेंदुए ने 9 बकरियों को बनाया निवाला

Thu, 03 Aug 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
घाटों में तेंदुए ने 9 बकरियों को बनाया निवाला
नाहन(सिरमौर)। संगड़ाह उपमंडल की घाटों पंचायत में इन दिनों तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। बुधवार रात घाटों गांव में तेंदुए ने दो परिवारों के लाखों रुपये के पशुधन को नुकसान पहुंचाया। यहां तेंदुए ने इसी गांव के कपिल देव पंवार की 8 और दिन के समय लेखराज की एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। वीरवार सुबह इसकी सूचना वन कार्यालय में देने के बाद वन रक्षक मौके पर आए और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तेंदुए ने बुधवार को दिन के समय जंगल में चर रही बकरियों पर हमला बोला। इस दौरान तेंदुए ने लेखराज की बकरी को मार खाया। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने तेंदुए से बचने के लिए अपने पशुधन को बाडे़ में बंद कर लिया। दिनभर लोग कहीं भी अकेले आने-जाने से बचते रहे। शिकार की तलाश में तेंदुआ बुधवार रात को गांव में दाखिल हो गया। तेंदुए ने इसी गांव के कपिल देव पंवार के बाडे़ पर हमला बोला, जहां उसने अपनी बकरियों को बंद कर रखा था। तेंदुए ने बाड़े का दरवाजा तोड़ डाला और वहां बंद पड़ी सात बकरियों को मौके पर ही मार डाला। तेंदुए की गुर्राहट व बकरियों की चीखें सुनकर लोग वहां पहुंचे तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। वीरवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन रक्षक प्रताप सिंह मौके पर पहुंचा तथा नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। उधर, वन रक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed