फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road closed due to landslide

Sirmour News: जिले में मूसलाधार बारिश, मलबा आने से दो घंटे बंद रहा नाहन-कुमारहट्टी एनएच

Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
road closed due to landslide
चबाहां और सराहां मंदिर के पास सड़क पर जलभराव और मलबा आने से थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर फंसी सैकड़ों गाड़ियां, नलका गांव में रिहायशी मकानों तक पहुंचा पानी
गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने पर जटौन बैराज के गेटों से छोड़ा पानी, जिले में आठ सड़कें बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/हरिपुरधार/रोनहाट/कालाअंब (सिरमौर)। जिले में वीरवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा और पानी सड़कों पर आ गया। नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। चबाहां और सराहां मंदिर के समीप सड़क पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।
दोपहर बाद बारिश तेज होते ही नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी और मलबा सड़क पर आ गया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क बंद रहने से दोसड़का से लेकर जांगीरुग तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और अन्य स्थानों के लिए निकले थे। लेकिन चबाहां में सड़क बंद होने से सरकारी कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों समेत अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मार्ग खुलने के बाद भी वाहनों की लंबी कतार के कारण यातायात सामान्य होने में समय लगा।
विज्ञापन

इसके बाद सराहां मंदिर के समीप भी पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इससे नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यहां से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। पीजी कॉलेज नाहन के मुख्य द्वार के समीप सड़क के निचली ओर भूस्खलन होने से सड़क को खतरा पैदा हो गया है। वहीं मलबा और पानी आने से आसपास के रिहायशी मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए एसडीएम राजीव सांख्यान ने एनएच विभाग और नगर परिषद की टीम के साथ वीरवार दोपहर प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नलका के नलका गांव में भी मूसलाधार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में पानी आने के कारण पानी रिहायशी मकानों तक पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल रहा। वहीं, कालाअंब, मोगीनंद और धौलाकुआं सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई स्थानों पर खेतों में भी बारिश का पानी घुस गया।
भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिले में आठ सड़कें बंद हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के संगड़ाह मंडल की दो और नाहन मंडल की छह सड़कें शामिल हैं। सड़कों को खोलने के लिए विभाग की ओर से मशीनरी लगाई गई है। लगातार बारिश के कारण गिरि नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के बाद जटौन बैराज के गेटों से पानी छोड़ा गया। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से कालाअंब, पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।

एनएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता रामलाल ने बताया कि चबाहां और सराहां मंदिर के समीप मलबा और पत्थर आने के कारण नाहन-कुमारहट्टी एनएच बंद हुआ था। मशीनरी को मौके पर भेजा गया और मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed