{"_id":"6a90416591a651e95702219f","slug":"tribute-to-martyre-nahan-news-c-177-1-nhn1001-187222-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बलिदानी आशीष कुमार को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बलिदानी आशीष कुमार को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बांटे ट्रैक सूट व पठन सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। गिरिपार के भरली गांव के वीर सपूत एवं 19 ग्रेनेडियर बटालियन के जवान बलिदानी आशीष कुमार के शहीदी दिवस पर पैतृक गांव के सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व सैनिक संगठनों, सेना के जवानों, परिजनों, ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और मौन रखकर किया गया। शहीद की माता संतरो देवी, पिता मंगी राम, बहन पूजा और भाई राहुल ने पुष्प अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। इसके बाद क्षेत्र के अन्य परिजनों, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप तोमर सहित उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। आशीष कुमार अरुणाचल प्रदेश में 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अधीन सेवाएं दे रहे थे। 27 अगस्त 2024 को ऑपरेशन अलर्ट के दौरान कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस अवसर पर 19 ग्रेनेडियर बटालियन से पहुंचे जवानों और पूर्व सैनिकों ने शहीद के माता-पिता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। शहीद के परिजनों और नवयुवक मंडल भरली की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरली के विद्यार्थियों को स्कूल ट्रैक सूट व पठन सामग्री वितरित की गई। पूर्व सैनिकों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान रणदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।