{"_id":"6a903cccf052d2515101c246","slug":"road-closed-for-heavy-vehicles-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187239-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संघर्ष के बाद शॉर्टकट मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संघर्ष के बाद शॉर्टकट मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्रीपुर-पुरुवाला वाया संतोखगढ़-जम्बूखाला पुल मार्ग पर खनन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध
भाजयुमो के जमीनी संघर्ष के बाद फैसला, संयम गुप्ता बोले-जनता की सुरक्षा से जुड़ा था मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बद्रीपुर चौक से पुरुवाला वाया संतोखगढ़-जम्बूखाला पुल मार्ग पर अब खनन सामग्री से लदे ट्रक, डंपर, टिप्पर, मल्टी-एक्सल और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। जिला दंडाधिकारी सिरमौर की ओर से जारी आदेश के तहत इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने इन वाहनों को एनएच-907 के निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
यह मुद्दा स्थानीय लोगों की सुरक्षा और परेशानी से जुड़ा था, जिसे भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब ने प्रमुखता से उठाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने केवल ज्ञापन देने तक सीमित न रहते हुए मौके पर पहुंचकर ठीकरी पहरा लगाया और शॉर्टकट मार्ग से गुजर रहे खनन वाहनों को निर्धारित मार्ग की ओर मोड़ा। युवाओं के इस जमीनी संघर्ष के बाद प्रशासन के निर्णय को क्षेत्र में राहत की पहल के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कहा कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और स्थानीय सड़क को शॉर्टकट के रूप में इस्तेमाल किए जाने से हादसे का खतरा बना हुआ था। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक लाभ का नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा का मुद्दा था।
विज्ञापन
आदेश के तहत पुलिस को मार्ग पर बैरिकेडिंग और नियमित चेकिंग करने तथा लोक निर्माण विभाग को ट्रैफिक साइन, लोड-लिमिट बोर्ड और चेतावनी संकेत लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अमन खापड़ा, अनिरुद, नितेश और अनुज सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि उक्त मार्ग पर खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने प्रतिबंध लगाया गया है।