{"_id":"597e19374f1c1b07348b45d9","slug":"191501436215-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप सिंह बने रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप सिंह बने रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के प्रधान
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन एवं इन्नरव्हील क्लब नाहन का संयुक्त स्थापना दिवस जिला परिषद भवन नाहन में धूमधाम से आयोजित हुआ। समारोह में डिस्ट्रिक्ट 3080 के गवर्नर टीके रूबी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि डिस्ट्रिक्ट 308 व इन्नरव्हील क्लब की एसोसिएट सदस्य संगीता त्रेहान एवं रोटरी के सहायक गवर्नर विपिन बोगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मंच संचालन समारोह चेयरमैन डॉ. संजीव अत्री व डॉ. सुरेश कुमार सबलोक ने किया। डॉ. चुन्नी लाल शर्मा ने सर्वप्रथम मुख्यातिथि का स्वागत किया। तदोपरांत सचिव सुरेश रतन ने क्लब के कार्यों का ब्यौरा उपस्थित जनसमूह के बीच रखा। इस अवसर पर कुलदीप सिंह को वर्ष 2017-2018 के लिए रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। सचिव पद पर प्रगति सबलोक को तैनात किया गया।
विज्ञापन
इन्नरव्हील क्लब प्रधान मधुलिका सिंह ने क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर क्लब ने समाज हित में सराहनीय कार्य करने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहन कर्ण सिंह, एसपीएन स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह, विक्रम बाग पंचायत प्रधान जैतून बेगम, नवीन थापा, भगतराम व राजीव बंसल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट शकील अहमद शेख, अजय तोमर, अरविंद कपिला व एडवोकेट वसीम खान ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने क्लब की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की। समारोह के दौरान एसके अत्री, संजीव अत्री, एसएस राठी, एमसी तोमर, राकेश थापा, एसके रतन, नसीम मोहम्मद दीदान, ओपी चौहान, दीपक खिंदरी सहित क्लब से जुड़े लोग व उनके परिजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--कुलदीप सिंह बने रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स के प्रधान
--नाहन में धूमधाम से मनाया क्लब का स्थापना समारोह
समारोह के दौरान समाजसेवियों को भी किया गया सम्मानित