फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   19 new corona cases found in sirmaur district on wednesday 17 august 2022

जिले में कोरोना के 19 नए मामले, आठ स्वस्थ

Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
19 new corona cases found in sirmaur district on wednesday 17 august 2022
19 new corona cases found in sirmaur district on wednesday 17 august 2022
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले आए हैं। आठ लोग स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में जिले में 98 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार के 326 सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन

इनमें से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरटीपीसीआर के अंतर्गत जांचे गए 88 सैंपलों में से चार और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के तहत लिए गए 238 सैंपलों में से 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बुधवार को 19 नए मामले आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

---
1872 ने लगवाई बूस्टर डोज
नाहन (सिरमौर) जिले में बुधवार को 1872 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 46 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे।
बूस्टर डोज के अलावा 110 लोगों को दूसरी और 54 ने कोविशील्ड की पहली डोज लगाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिले में अब तक 1073200 लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजपुरा खंड में इन केंद्रों पर लगेगी बूस्टर डोज
पांवटा (सिरमौर)। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएल भगत ने बताया कि 18 अगस्त को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र नवादा, उपस्वास्थ्य केंद्र अजोली, उपस्वास्थ्य केंद्र पुरुवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में कोविड-19 से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed