फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राहगीर से टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक भी घायल

राहगीर से टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक भी घायल

Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
राहगीर से टकराई अनियंत्रित बाइक, चालक भी घायल
राहगीर से टकराई बाइक, चालक घायल
विज्ञापन

पांवटा के पास एनएच पर क्यारदा में हुआ सड़क हादसा
गंभीर रूप से घायल मेडिकल कॉलेज नाहन किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-साहिब-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्राथमिक उपचार किया गया। हालत बिगड़ने के बाद एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर कर दिया। उधर, स्थानीय पुलिस ने सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर क्यारदा के समीप हुए सड़क हादसे में एक बाइक की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि दोनों घायलों दीपक और भूपेंद्र सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया है। हादसे में घायल भूपेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed