फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एनएच की डीपीआर बनाने में असफल रही पूर्व सरकार: बलदेव तोमर

एनएच की डीपीआर बनाने में असफल रही पूर्व सरकार: बलदेव तोमर

Sun, 11 Nov 2018 10:54 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
एनएच की डीपीआर बनाने में असफल रही पूर्व सरकार: बलदेव तोमर
पांवटा/राजपुर (सिरमौर)। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने पावंटा दून विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान ग्राम भैला में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पावंटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बलदेव तोमर ने कहा कि जयराम सरकार के 10 माह के कार्यकाल उपलब्धियों से भरे हैं। कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर विकास को गति दे रहे हैं। बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की गई। पेंशन में बढ़ोतरी व बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की गई। पर्यावरण संरक्षण को सरकार ने थर्मोकोल पर प्रतिबंध लगाया। केंद्र सरकार द्वारा घोषित 69 नेशनल हाईवे की डीपीआर तैयार करने में पूर्व की कांग्रेस सरकार विफल रही। भाजपा सरकार ने 53 एनएच की डीपीआर बना ली है। 5 एनएच पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी व शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार के 4 वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। पीएम उज्ज्वला योजना एक बेहतरीन कदम रहा। जिससे इस दौरान शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, पांवटा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष तोमर, अरविंद गुप्ता, पूर्ण सिंह ठाकुर, भाजयुमो शिलाई मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पांवटा भाजयुमो मंडल के अध्यक्ष पवन चौधरी व चरनजीत सिंह चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed