{"_id":"5bb648c8867a5528f91b55c7","slug":"181538672840-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर्खियों में रहे ददाहू कॉलेज का फिर उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर्खियों में रहे ददाहू कॉलेज का फिर उद्घाटन
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। सुर्खियों में रहे ददाहू कॉलेज का वीरवार को पुन: शुभारंभ किया गया। 19 सितंबर को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस कॉलेज का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। ददाहू में तत्कालीन सीपीएस विनय कुमार की अगुवाई में कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। अब वीरवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए सिरे से कक्षाओं का संचालन शुरू किया। उन्होंने कॉलेज के संचालन को लेकर दस लाख का बजट प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज में सभी पदों को जल्द भरा जाएगा। नए भवन को लेकर एक महीने के अंदर भूमि चयन करने के प्रशासन को निर्देश भी दिए।
उन्होंने पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक साल में 17 नए कॉलेज खोलकर वोट की ही राजनीति की है। बेहतर तो तब होता, जब वह कॉलेजों के खोलने के साथ-साथ पर्याप्त बजट और स्टाफ का प्रावधान भी करते। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बेहतर शिक्षा देने की पक्षधर है। स्कूल और कॉलेजों में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने का प्रयास किया जा रहा है। सात माह में हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन जैसे कई जिलों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं रखी गई है। शिक्षकों के तीन हजार पदों को भरा जा चुका है। यह प्रक्रिया अभी आगे भी जारी है। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर बिरला पंचायत के ठंडोली और शामरा पंचायत के काथला में प्राथमिक पाठशाला खोलने के लिए सर्वे करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ददाहू कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 31 हजार रुपये की राशि कॉलेज प्रबंधन को भेंट की। इस मौके पर शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा, उपनिदेशक उमेश बहुगुणा, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज सहित भाजपा नेता बलबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
लड़कियों ने ठुकराई मंत्री की बात
ददाहू कॉलेज में लड़कियों की संख्या अधिक होने से उत्साहित हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने ददाहू कॉलेज को केवल लड़कियों का कॉलेज बनाने की ही पेशकश की लेकिन, कुछ लड़कियों ने खुद इस बात पर एतराज कर को-एजुकेशन रखे जाने का निवेदन किया। हालांकि, शिक्षा मंत्री ने लड़कियों की इस बात को स्वीकार भी कर लिया। कॉलेज में कक्षाओं के शुभारंभ के दौरान शिक्षा मंत्री लड़कियों की कक्षा में चले गए। उन्हें वहां कोई लड़का भी नहीं दिखाई दिया। जब उन्हें 140 में से 95 लड़कियां होने की बात पता चली तो उन्होंने लड़कियों का ही कॉलेज बनाने की पेशकश कर दी।