{"_id":"5b9d3e19867a557f721c1eeb","slug":"181537031705-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब.., पंचायत सचिव कर रहा परेशान, हो तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब.., पंचायत सचिव कर रहा परेशान, हो तबादला
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव की एडीसी से शिकायत
महलोग लाल टिक्कर के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद विस क्षेत्र के महलोग-लाल टिक्कर के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव को अविलंब बदलने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नाहन में उपायुक्त की गैर मौजूदगी में एडीसी से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने एडीसी को एक पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल रमेश चंद, रामलाल, हीरा लाल, रतनी देवी, प्रेम, लेखराम, अमरी देवी, सीता राम, दीपक गौतम, विनोद कुमार, माम चंद, मदन लाल, हरीदत्त, वीर सिंह, कुंदन सिंह, युद्धवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, गीता राम, रतन सिंह आदि ने एडीसी आदित्य नेगी को बताया कि उनके ग्राम पंचायत के सचिव का कामकाज सही नहीं है। वह ग्रामीणों को काम के लिए बेवजह परेशान कर रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल लेना, बीपीएल प्रमाण पत्र, जन्म, जाति प्रमाण पत्र आदि कार्यों के लिए जब लोग उनसे मिलने जाते हैं तो सचिव अगले दिन आने के लिए कह देता है। इससे उनका समय बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने एडीसी से मांग की कि पंचायत सचिव का शीघ्र तबादला किया जाए। उसके स्थान पर किसी अन्य को भेजा जाए। उधर, एडीसी आदित्य नेगी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी।