{"_id":"5b857a7942c792465d1d337a","slug":"181535474297-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप व सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि युगपुरुष अटल भारतीयों के दिलों में रहेंगे। परमात्मा से दुआ करते हैं कि ऐसी महान शख्सियत पुन: देश मे जन्म ले। भारत रत्न को हमेशा देश याद रखेगा। नदियों को आपस में जोड़ने के लिए उनके प्रयास सराहनीय रहे। श्रद्धांजलि सभा में कई नेता भावुक हो गए। उनका देवभूमि हिमाचल के प्रति हमेशा से ही विशेष लगाव रहा। प्रदेश को उन्होंने विशेष औद्योगिक पैकेज दिया था। इससे प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार मिल सका। पांवटा विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी सबके लिए प्रेरणास्रोत व देश के जननायक थे। उन्होंने देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है। कारगिल युद्ध विजय, सर्वशिक्षा अभियान योजना, पीएम सड़क योजना से सड़कों का जाल बिछाया। आज हम सबको मिलकर भारत रत्न के दर्शाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने होगा।
भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, पवन राणा, पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, बलदेव भंडारी, सतीश गोयल, प्रतिभा कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा, निधि अग्रवाल, बलजीत नागरा, पूनम गुप्ता, बलबीर चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी, दयाल प्यारी, पांवटा नप कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान, नवीन शर्मा, कैप्टन पीसी भंडारी, डॉ. प्रेम गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, बेनजीर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप राणा, बृजेश गोयल, अरविंद गुप्ता, जागीरी राम, राजेंद्र नेगी, रामलाल शर्मा, रमेश तोमर, पवन चौधरी, दीपक भंडारी, मधुकर डोगरी, हरविंद्र सिंह, एसएल मेहता, एनएल परवाल, आशा तोमर, शिवानी वर्मा, शिवानी शर्मा, शमशाद अली, नायाब अली और अनीता ने अटल को श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को भाजयुमो ने पीपलीवाला पंचायत से लेकर पांवटा के रामलीला मैदान तक अटल की अस्थि कलश यात्रा निकाली। इस दौरान युगपुरुष अटल जी अमर रहे के नारे गूंजते रहे। एनएच-7 पर पीपलीवाला से पांवटा बाजार होकर रामलीला मैदान तक अस्थि कलश यात्रा में भाजपा के सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक पांवटा सुखराम चौधरी, विधायक पच्छाद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर, चंद्रमोहन शर्मा, बलदेव भंडारी व भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता समेत भाजपा नेता शामिल रहे। मंच के पास बाढ़ पीड़ित केरल राज्य के लिए सहायता राशि बाक्स रखे गए। इनमें एकत्र होने वाली राशि को केरल भेजा जाएगा।