फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   500 बिस्तर की क्षमतानुसार हो अस्पताल को पानी:डीसी

500 बिस्तर की क्षमतानुसार हो अस्पताल को पानी:डीसी

Sat, 07 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
500 बिस्तर की क्षमतानुसार हो अस्पताल को पानी:डीसी
क्षमतानुसार दिया जाए अस्पताल को पानी : डीसी
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर ने आईपीएच विभाग को दिए निर्देश
मेडिकल कॉलेज के आवासों का कार्य जल्द हो पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में पानी की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। उपायुक्त ललित जैन ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज को 500 बिस्तरों की क्षमता के आधार पर पानी मुहैया करवाने के मकसद से प्राक्कलन तैयार किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बोरवेल लगाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त नाहन मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिए प्रथम चरण में 4.19 करोड़ रुपये की लागत से 26 आवास निर्मित किए जा रहे हैं। इनमें से टाइप-4 के चार आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। टाइप-3 के 12 और टाइप-2 के भी बारह आवास निर्मित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वित्त वर्ष के अंत तक सभी शेष 24 आवासों का निर्माण पूरा किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की जो दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से रोगियों को प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के परिसर में चिकित्सकों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अलग से कैंटीन खोलने पर विचार किया जाएगा तथा उपयुक्त स्थान उपलब्ध होने पर इसे क्रियाशील बनाया जाएगा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि मेडिकल कॉलेज में रिक्त विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मामला सरकार के साथ उठाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज भूमि की निशानदेही समयबद्ध करने के लिए तहसीलदार नाहन को निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने खंड विकास अधिकारी नाहन को निर्देश दिए कि पुराने टीबी वार्ड की मरम्मत शीघ्र अतिशीघ्र पूरी की जाए। संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज पूजा चौहान ने बैठक में आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की विभिन्न समस्याओं के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर, सहायक आयुक्त एसएस राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed