{"_id":"5b0c0f984f1c1bfd6e8b4fd2","slug":"181527517080-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक मिशन स्कूल के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक मिशन स्कूल के मेधावी सम्मानित
Updated Mon, 28 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पांवटा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का शानदार परिणाम रहा है। जेईई-मैन्स परीक्षा व जमा दो कक्षा के मेधावी विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचे और स्कूल के निदेशक, प्रधानाचार्य व स्टाफ का आशीर्वाद लिया। इस सादे समारोह में स्कूल प्रबंधन ने मेधावियों का सम्मान भी किया।
स्कूल के डायरेक्टर बीएस सैनी व प्रधानाचार्य देवेेंद्र साहनी ने कहा कि स्कूल के 9 मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्कूल का नाम रोशन किया है। इन्होंने जेईई-मैन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। जेईई-एडवांस में भी शामिल हुए हैं। इनमें में से ही 6 मेधावी कार्तिक अग्रवाल, कृति किंजा, अर्शदीप सिंह, अमनजोत कौर, आकाश व देवांश शामिल हैं। जबकि, मेडिकल की छात्रा जसमीत कौर ने नीट परीक्षा में भाग लिया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि अर्शदीप सिंह ने बिट्स पिलानी परीक्षा भी क्वालीफाई कर ली है। स्कूल में अव्वल रहने वाले इन सभी विद्यार्थियों से स्कूल व क्षेत्र को काफी उम्मीदें हैं।
-------------