फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूड़धार को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करेगी कमेटी

चूड़धार को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करेगी कमेटी

Sun, 21 Jan 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
चूड़धार को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करेगी कमेटी
\अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
चूड़धार स्थित शिरगुल देवता की पावन तपोस्थली को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। चूड़धार आने वाले यात्रियों को अधिक सुविधाएं मुहैया करवाने तथा यहां हेलीपेड बनाने का प्रयास भी जारी है।

चूड़ेश्वर सेवा समिति के राज्याध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान ने रविवार को ददाहू में आयोजित समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समिति के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में मिला था जहां शिरगुल देवता के वार्षिक कलेंडर का विमोचन करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने चूड़धार को धार्मिक पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने व वहां हेलीपेड का निर्माण करवाने की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन


बैठक के दौरान सराहां में एक भव्य धर्मशाला, गोदाम व कार्यालय के निर्माण पर भी सहमति बनी। एक अन्य अकाउंटेंट को रखने पर भी विचार किया गया। बैठक में कहा गया कि समिति अपनी आय का 90 फीसदी हिस्सा श्रद्धालु यात्रियों की सुख-सुविधा, सेवा व गरीब लोगों के उत्थान पर खर्च करेगी। जबकि दस फीसदी पैसे से समिति के अन्य खर्चों को निपटाया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि समिति का अगला वार्षिक अधिवेशन 8 अप्रैल को चौपाल के धबास में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर समिति के आय व व्यय से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। सभी 34 इकाइयों से लेखा-जोखा तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान हिरानंद महत्ता, प्रेमदत्त, सुरेंद्र, तुलसीराम चौहान, सुनील शर्मा, रामभज, दयाराम, सूरत राम जस्टा, दौलतराम, सुरेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, ओपी चौहान, इंद्र पाल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, तपेंद्र, बहादुर सिंह, दीपराम, निर्मला भारद्वाज, उमेश, सुनील कमल, बाबूराम आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed