फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   18 new cases found in sirmaur on wednesday

Sirmour News: डेंगू के 18, स्क्रब टायफस के मिले 5 नए मरीज

Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
18 new cases found in sirmaur on wednesday
डेंगू के 18 और स्क्रब टायफस के मिले 5 नए मरीज
विज्ञापन

जिले में नहीं थम रहा वेक्टर जनित रोगों का कहर, लोगों में हड़कंप

डेंगू के आ चुके 620, स्क्रब टायफस के 223 रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना डेंगू के मरीज बढ़ने से स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। बुधवार को जिले में एक साथ 18 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ-साथ स्क्रब टायफस के भी पांच नए मामले सामने आए।

जिला मुख्यालय नाहन समेत कालाअंब, पांवटा साहिब और ददाहू के कई इलाकों में डेंगू अपने लगातार पांव पसार रहा है। निचले इलाकों में डेंगू चिंता बढ़ा रहा है तो ऊपरी इलाकों से स्क्रब टायफस के मामले भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोनों बीमारियों की रोकथाम करना विभाग के लिए भी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, स्वास्थ्य विभाग कई इलाकों में जागरुकता शिविर आयोजित कर रहा है। कई इलाकों में फाॅगिंग भी करवाई जा रही है। बावजूद इसके मामले नहीं थम रहे।

अब तक जिले में दो लोगों की डेंगू के मौत हो चुकी है। लिहाजा, लोगों में खौफ की स्थिति बनी हुई है। मेडिकल काॅलेज नाहन समेत जिले के अन्य अस्पतालों में बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिनमें कई मरीजों में डेंगू और स्क्रब टायफस की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर में अबतक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 620 तक पहुंच चुका है। जबकि स्क्रब टायफस के 223 मरीज आ चुके हैं। पिछले दो माह से जिले में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इन रोगों के साथ-साथ इस समय वायरल फीवर के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

सीएमओ सिरमौर डाॅ. अजय पाठक ने डेंगू के 18 और स्क्रब टायफस के 5 नए मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू और स्क्रब टायफस की रोकथाम को लेकर भरसक प्रयास कर रहा है। विभाग जगह-जगह जागरुकता शिविर भी लगा रहा है।


...

ऐसे करें बचाव

लोग अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। कहीं भी पानी जमा न होने दें। पीने व भंडार किए पानी को ढक कर रखें। पूरे कपड़े पहनना, हाथों पैरों पर नीम का तेल या कोई मच्छर रोधक क्रीम लगाना, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना डेंगू से बचाव के मुख्य उपाय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed