{"_id":"5c62fcc2bdec2273a74d05fe","slug":"171549991106-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा बस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा बस का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेन शेल्टर न होने से
यात्री हो रहे परेशान
बरसात, गर्मी में खड़े होकर करना पड़ रहा बस का इंतजार
सराहां, राजगढ़ और शिलाई जाने वाले लोगों को सुविधा नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में पंजाब नेशनल बैंक के सामने बने बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए रेन शेल्टर की सुविधा नहीं है। यहां यात्रियों को बस के लिए खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उनके बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इस बस स्टॉप से रोजाना दर्जनों बसें शिमला व जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों सराहां, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई, ददाहू आदि के लिए रवाना होती हैं। रोजाना सैकड़ों यात्री यहां बस के इंतजार में खड़े होते हैं। यात्रियों के लिए धूप, बारिश से बचने के लिए यहां कोई शेड भी नहीं बना है।
क्षेत्र की रेखा चौहान, रश्मि, नेहा भंडारी, निशा अग्रवाल, शिल्पा कश्यप, आकाश गौतम, युद्धवीर सिंह, देवराज आदि ने कहा कि चौगान में पंजाब नेशनल बैंक के सामने बना यह बस स्टॉप बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस बस स्टॉप पर रोजाना दर्जनों बसें आकर रुकती हैं। यहीं से बड़ी संख्या में लोग बसें पकड़ते हैं। बावजूद इसके यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए कोई बैंच नहीं लगा है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए रेन शेल्टर की व्यवस्था की जाए ताकि गर्मी, सर्दी व बरसात के दिनों में यात्रियों को कोई परेशानी न हो।