फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   देई साहिबा मंदिर भूमि पर बनेगा शानदार पार्क

देई साहिबा मंदिर भूमि पर बनेगा शानदार पार्क

Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 20 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
देई साहिबा मंदिर भूमि पर बनेगा शानदार पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ऐतिहासिक प्राचीन देई साहिबा मंदिर पांवटा के साथ लगती भूमि पर शानदार पार्क और कैफेटेरिया बनेगा। इसी माह डीसी ललित जैन ने बैठक में मंदिर भूमि को अतिक्रमण से बचाने और विभिन्न योजनाओं को शुरू करने का फैसला लिया था। इसी क्रम में डीसी के आदेश पर जीएम इंडस्ट्रीज सिरमौर ने प्रस्तावित पार्क स्थल का दौरा किया। सीएसआर योजना के तहत यह परियोजना बनेगी। 31 मार्च 2019 तक इसे पूरा करवाने का लक्ष्य रखा गया है। महाप्रबंधक उद्योग विभाग सिरमौर ज्ञान सिंह चौहान ने वीरवार को आर्किटेक्ट और टीम सहित प्रस्तावित मंदिर भूमि स्थल का जायजा लिया। जिलाधीश के निर्देशानुसार स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से सीएसआर के तहत योजना का निर्माण कार्य होगा। आर्किटेक्ट रोहित कथूरिया की टीम पूरी योजना को तैयार कर रहे हैं। प्रस्तावित योजना में एनएच-7 की तरफ से बेहतरीन प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया, सेल्फी प्वाइंट, योगा प्लेटफार्म, शौचालय, रेन शेल्टर्स, कूड़ेदान, पैदल पार्क में चलने के लिए पॉथ, वाटर स्प्रिंक्लिर, म्यूजिक्ल फाउंटेंन, बच्चों के मनोरंजक स्थल, बाउंड्री वाल, हरी घास, फूल, पौधे, हाई मास्ट लाइटें व रात को पार्क बेहतर दिखने के लिए लाइटिंग वर्क शामिल किया जा रहा है। महाप्रबंधक उद्योग विभाग ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि डीसी के निर्देशानुसार सीएसआर योजना में स्थानीय उद्यमियों के सहयोग से शहर में बेहतरीन पार्क स्थल बनाने की योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। करीब 20 लाख से अधिक बजट से 31 मार्च 2019 तक प्रस्तावित योजना का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य सचिव एकल खिड़की सुभाष चौधरी, हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, हिमोत्कर्ष संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, आर्किटेक्ट रोहित कथूरिया, नवीन अग्रवाल, व्यापार मंडल सदस्य एकांत गर्ग, राजनंद शर्मा और पंडित दीपक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed