फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तीन हफ्ते फिर दे दी अनिश्चितकाल तक छुट्टी

तीन हफ्ते फिर दे दी अनिश्चितकाल तक छुट्टी

Mon, 20 Aug 2018 07:16 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
तीन हफ्ते फिर दे दी अनिश्चितकाल तक छुट्टी
बीस दिन कक्षाएं लगाने के बाद छात्रों को दी अनिश्चितकाल तक छुट्टी
विज्ञापन

संगड़ाह से ददाहू कॉलेज प्रतिनियुक्ति पर भेजे शिक्षक वापस बुलाए, सेवाएं देने ददाहू नहीं पहुंचे
प्राध्यापक न होने से अधर में लटका 140 छात्रों का भविष्य
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में लगभग 20 दिन तक लगातार कक्षाएं लगाने के बाद अब अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी दे दी गई है। प्रतिनियुक्ति पर संगड़ाह से भेजे गए प्राध्यापकों को प्रधानाचार्य संगड़ाह ने वापस बुला लिया है। जिससे यह कॉलेज एक बार फिर खाली हो गया है। प्राध्यापकों के अभाव में कॉलेज में दाखिला ले चुके 140 विद्यार्थियों का भविष्य अब अधर में लटक गया है। सोमवार को भी कॉलेज में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया। कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि, स्वेच्छा से अर्थशास्त्र पढ़ा रहे एक व्यक्ति ने अपनी सेवाएं कॉलेज में जारी रखी हैं।
सोमवार को कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को फिर से घर भेज दिया गया। केवल अर्थशास्त्र के 16 छात्रों की ही कक्षा लग सकी। शेष सभी छात्र छात्राओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा। सोमवार को एक भी प्राध्यापक संगड़ाह से अपनी सेवाएं देने ददाहू नहीं पहुंचा। जिस कारण कॉलेज में आए सभी विद्यार्थियों को अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। ददाहू कॉलेज में स्थायी तौर पर प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। डिग्री कॉलेज ददाहू में प्रवेश ले चुके 140 छात्र-छात्राओं को अब फिर से पढ़ाई के लिए भटकना पड़ेगा। जिसको लेकर अभिभावकों में गहरा रोष व्याप्त है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। सोमवार को कॉलेज से घर लौटी छात्राएं सरोज, सुनीता, मोनिका, रीतू, संजना, दीक्षा, आकांक्षा, पूजा, साक्षी, पूर्णिमा व छात्र कपिल, केशव, शिवम, अनुज ने बताया कि उनका डेढ़ महीना पहले ही बर्बाद हो गया है। अब फिर अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी दे दी गई है। ऐसे में उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उधर, डिग्री कॉलेज ददाहू के अधीक्षक संजीव कौशिक ने बताया कि सोमवार को कोई भी प्राध्यापक अपनी सेवाएं देने नहीं आया। प्राध्यापकों की स्थायी नियुक्ति होने तक कक्षाओं का संचालन कर पाना मुश्किल है। लिहाजा, विद्यार्थियों को छुट्टी देकर घर भेज दिया है। उन्हें कहा गया है कि जब प्राध्यापक आएंगे तो उन्हें सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं प्रधानाचार्य संगड़ाह कॉलेज एवं कार्यकारी प्रधानाचार्य ददाहू डॉ. दिनेश ने बताया कि प्रतिनियुक्ति पर रोज दो-दो प्राध्यापक भेजे रहे थे। इससे संगड़ाह कॉलेज में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसलिए प्राध्यापकों को बुला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त 16 विद्यार्थियों को पढ़ा रहे ओम राज
डिग्री कॉलेज ददाहू में रेणुका क्षेत्र के सेरतुंदला निवासी ओमराज स्वेच्छा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने ददाहू कॉलेज के विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया है। कॉलेज में अर्थशास्त्र के विषय के मात्र 16 छात्र हैं। जिनकी नियमित कक्षाएं लग रही हैं। शेष विषयों के विद्यार्थियों को प्राध्यापकों की नियुक्ति होने तक घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed