फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ...आज भी कब्र में जिंदा है अंग्रेजी मेम की प्रेमगाथा

...आज भी कब्र में जिंदा है अंग्रेजी मेम की प्रेमगाथा

Wed, 14 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
...आज भी कब्र में जिंदा है अंग्रेजी मेम की प्रेमगाथा
संजय भारद्वाज
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा.....। बॉलीवुड फिल्म का यह तराना पति-पत्नी के जन्म-जन्मांतर के साथ का अहसास करवाता है। सिरमौर में रियासतकाल की ऐसी ही एक प्रेम कहानी का जिक्र गाहे बगाहे लोगाें की जुबान पर मिसाल के तौर पर आ जाता है। कहानी एक अंग्रेजी मेम की है जिसके पति की सिरमौर में मौत हो गई थी। पति की कब्र के साथ दफन होने की ख्वाहिश में यह अंग्रेजी मेम सिरमौर न छोड़ सकीं। मौत होने पर उसे भी पति की कब्र के नजदीक दफनाया गया।
कहानी महाराजा शमशेर प्रकाश के शासनकाल के दौरान डॉ. इडविन पियरसाल सिरमौर के चीफ मेडिकल अफसर और उनकी पत्नी मैडम लूसिया पिसरसाल की है। हिमाचल के पूर्व विस अध्यक्ष टीएस नेगी की सिरमौर गेजेटियर, कंवर रणजोर सिंह की तारीख-ए-रियासत सिरमौर और हिस्ट्री ऑफ सिरमौर में भी डॉ. पियरसाल का जिक्र है। डॉ. पियरसाल ने 11 साल तक महाराजा के लिए सेवाएं दीं। 19 नवंबर, 1883 में उनका 50 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। इस दौरान लेडी लूसिया 49 साल की थीं। महाराजा ने डॉ. पियरसाल को पूरे सैनिक सम्मान के साथ नाहन शहर के ऐतिहासिक विला राउंड में दफन किया। मैडम की मृत्यु के बाद उसका शव राजकीय सम्मान के साथ यहीं दफना दिया गया। वर्ष 1885 में लूसिया ने धन खर्च कर अपने पति की कब्र को पक्का करवाया और इंग्लैंड न लौटकर यहीं की हो गईं। पति की मृत्यु के बाद अंग्रेजी मैडम लगभग 38 साल यहीं रहीं। लूसिया चाहती थीं कि जब उन्हें मौत आए तो वह भी अपने पति की कब्र के साथ दफन हों। इसके लिए लूसिया ने 38 साल मौत का इंतजार किया। 19 अक्तूबर, 1921 को लूसिया ने आखिरी सांस ली, जिसके बाद लूसिया की आखिरी ख्वाहिश को महाराजा ने सम्मान सहित पति डॉ. पियरसाल की कब्र की बगल में दफनाया।
विज्ञापन

--
राजवंशज एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर ने बताया कि विभिन्न पुस्तकों में भी इसका जिक्र है। मैडम लूसिया की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उन्हें पति के बगल में दफनाया जाए। उनकी मृत्यु के बाद बाकायदा उन्हें राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed