फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसवीएम पांवटा के मेधावियों को मिला सम्मान

एसवीएम पांवटा के मेधावियों को मिला सम्मान

Tue, 13 Feb 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम पांवटा के मेधावियों को मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सरस्वती विद्या मंदिर पांवटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी व उद्यमी अशोक गोयल कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए। विस अध्यक्ष ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। पंजाब का भंगड़ा और सिरमौरी नाटी पर खूब धमाल मचा। इसके अलावा बच्चों ने स्वागत गीत, सिरमौरी नाटी, सरस्वती वंदना, लघु नाटिका बेटी बचाओ, जय हो गीत, एकल गान, योगाभ्यास, गणेश स्तुति की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि देश के पीएम ने विश्व भर मेें भारत की छाप छोड़ी है। आज विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर दो सौ से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। देश फिर खोया हुआ प्राचीन वैभव पाकर विश्व गुरु बनने की
विज्ञापन
विज्ञापन

ओर अग्रसर हो रहा है। विद्या भारती विश्व भर में शिक्षा के साथ-साथ देश की शौर्यजनक इतिहास, संस्कार व संस्कृति को फैला रही है। उन्होंने ऐच्छिक निधि से स्कूल प्रबंधन को 21हजार राशि प्रदान की।

विशेष अतिथि विधायक पांवटा विस क्षेत्र सुखराम चौधरी व उद्यमी अशोक गोयल ने भी अपने विचार रखे। स्कूल की प्रधानाचार्य आरती पराशर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्कूल में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दीक्षा रहिला, कोमल, इशिका, अजरा, साकिब, पूजा, सोनू कश्यप, आकाश, प्रतीक चौहान, दीक्षा, विवेक व दीक्षा कुमारी आदि छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, डीएसपी प्रमोद चौहान, भोलेश्वर, नीना कौशिक, आरती पराशर, भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा, रोशनलाल शास्त्री उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed