फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डिलमन पंचायत के आधा दर्जन गांव पानी को तरसे

डिलमन पंचायत के आधा दर्जन गांव पानी को तरसे

Mon, 01 Jan 2018 11:30 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
डिलमन पंचायत के आधा दर्जन गांव पानी को तरसे
टूंडला में पेयजल संकट के चलते टैंकरों से आपूर्ति की जा रही है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की डिलमन पंचायत के आधा दर्जन गांव इन दिनों पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। पिछले 10 दिन से क्षेत्र के करीब 300 लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। हैरानी की बात है यह कि क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं है। जिस स्रोत से पानी की आपूर्ति की जा रही है वहां भी पानी भरपूर मात्रा में हैं, फिर भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि विभाग के पास पानी खोलने वाला कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं है, जिस वजह से क्षेत्र के लोगों को भरपूर पानी होने के बाद भी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों की माने तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। बावजूद इसके वह इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के दुर्गेश शर्मा, विद्यासागर, वार्ड सदस्य इंद्र सिंह दत्त, रमेश चंद, शंकर लाल, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, राजेश कुमार, कमलेश दत्त व संजय कुमार ने बताया कि पानी होने के बाद भी उन्हें विभाग के कर्मचारियों के कारण पानी को तरसना पड़ रहा है। कंपकंपाती ठंड में वह या तो पानी खरीद रहे हैं या फिर दूर स्रोतों से पानी ढोने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या से वह विभाग के सहायक अभियंता व कनिष्ठ सहायक को अवगत करवा चुके हैं फिर भी उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें दो दिन के भीतर पानी प्रदान नहीं किया तो वह सड़कों पर उतर कर विभाग के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।
उधर, विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद ने कहा कि लोगों को जल्द ही पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed