{"_id":"5a3fb68d4f1c1baa268b5a66","slug":"171514124941-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी को शिमला जाएंगे 20 किसान सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जनवरी को शिमला जाएंगे 20 किसान सदस्य
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दलित साहित्य अकादमी एवं हिमाचल किसान सभा की कब्जाधारी-भूमिहीन व पट्टेधारी किसानों की संयुक्त बैठक पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैैठक की अध्यक्षता दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष रतन चंद व किसान सभा के जिला महासचिव गुरविंद्र सिंह ने की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी माह 16 जनवरी 2018 को शिमला के कालीबाड़ी में बैठक आयोजित होगी जिसमें किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी आंदोलन पर मंथन होगा। इस बैठक में पांवटा से 20 कब्जाधारी किसान भाग लेंगे। बैठक में चुनाव से पहले वादों में 5 बीघा तक कब्जों को नियमित करने की शीघ्र अधिसूचना जारी करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में फैसला लिया कि कब्जाधारियों पर किसी भी प्रकार की बेदखली प्रक्रिया का विरोध होगा। कब्जेधारियों के खिलाफ कार्रवाई की तो किसान सभा व दलित साहित्य अकादमी मिल कर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जगत राम, सूरत सिंह, मोहम्मद अली, रामप्यारी, सुलेमान, करम सिंह, ज्ञान सिंह, काबुलदीन, दर्शनी देवी, रचनों देवी, संतोष कुमारी, कौशल्या, श्यामलाल व परमेश्वरी आदि मौजूद रहे।