फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसटी के मुद्दे पर नेताओं की चुप्पी पर सवाल

एसटी के मुद्दे पर नेताओं की चुप्पी पर सवाल

Tue, 14 May 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
एसटी के मुद्दे पर नेताओं की चुप्पी पर सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहने वाले गिरिपार को एसटी का दर्जा देने के मुद्दे पर इस बार नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में हुई भाजपा की दो बड़ी चुनावी रैलियों में शीर्ष नेताओं ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की। स्थानीय नेताओं ने भी इस मुद्दे पर नहीं बोला। केंद्रीय हाटी समिति ने इस पर नाराजगी जताई है।

समिति अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने संयुक्त बयान में कहा कि हाटी समिति ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेताओं से शिमला संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हाटी मुद्दे पर तर्कसंगत बात करने की अपेक्षा की थी लेकिन, हाल ही में नाहन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में इस अहम मुद्दे को अनदेखा किया गया। भाजपा वर्ष 2009 से लेकर लगातार इस मुद्दे को अपने घोषणापत्र में डालकर सरकारी दस्तावेज बनाने का दावा करती आ रही थी। आज वही पार्टी इस मुद्दे पर बात करने को भी राजी नहीं है, जिसका हाटी समुदाय में बहुत गलत संदेश गया है। समिति का मानना है कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष इस मुद्दे को ठीक से प्रस्तुत नहीं किया। यह गिरिपार के करीब पौने तीन लाख लोगों की जनभावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है। जो भी दल इसे अनदेखा करेगा, उसे जनता की नाराजगी झेलनी ही पड़ेगी। हाटी समिति जनजातीय अधिकार के लिए अपना तर्कसंगत प्रयास जारी रखेगी और केंद्र में बनने वाली नई सरकार के साथ शीघ्र तालमेल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed