फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ांवत गांव में तेदुंए का आतंक, दशहत में ग्रामीण

ांवत गांव में तेदुंए का आतंक, दशहत में ग्रामीण

Sat, 27 Apr 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
ांवत गांव में तेदुंए का आतंक, दशहत में ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। तहसील नाहन की बनेठी पंचायत के गांवत गांव में इन दिनों लोग तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। शाम होते ही तेंदुआ बेखौफ होकर गांव के आसपास गुर्राने लगता है। रात को तेंदुआ गांव में दस्तक दे रहा है। शुक्रवार की रात तेंदुआ गांव के बीच बनी एक पशुशाला से बकरी को उठा कर ले गया। जानकारी के मुताबिक गांवत गांव के बलिंद्र सिंह की पशुशाला से तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया। बलिंद्र सिंह का करीब छह हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी इसी गांव के लोगों के पशुओं को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। उल्लेखनीय है कि गांवत गांव से बनेठी पहुंचने के लिए हर रोज स्कूली बच्चे पैदल चलकर ही स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे में जंगल के रास्ते से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। यही नहीं, ग्रामीणों को पशु चराने और जंगल से चारा लाने के दौरान भी तेंदुए का खौफ सता रहा है। स्थानीय लोगों धनवीर सिंह, श्रवण सिंह, बलिंद्र सिंह, सुरजन सिंह, कमल सिंह, सुशील कुमार, तपेंद्र सिंह, हुनर सिंह, किशन सिंह आदि ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ा जाए और नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed