फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school won in sports

Sirmour News: पनार स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट का खिताब

Fri, 28 Aug 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
school won in sports
सुरला खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में अंडर-19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उद्यमी रितेश अग्रवाल और मोहित अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी में पनार स्कूल, खो-खो में जमटा स्कूल, वॉलीबाल में बेचड़ का बाग स्कूल, बैडमिंटन में सैनवाला स्कूल और शतरंज में स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब ने विजेता का खिताब हासिल किया।


वहीं, ऑलराउंड बेस्ट का खिताब पनार स्कूल के नाम रहा। प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने मुख्य अतिथियों सहित प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों और अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार, राजीव कुमार, धनवीर सिंह, सतीश कुमार, प्रेमपाल, विवेक चौहान, प्रदीप कुमार, योगराज, वीर भगत, जीत सिंह, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed