फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रधान और वार्ड सदस्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

प्रधान और वार्ड सदस्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 25 Apr 2019 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और वार्ड सदस्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड की ग्राम पंचायत मधाना के वार्ड-4 में मनरेगा के कार्य में अनियमितता के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मनरेगा योजना के तहत मंजूर कार्य मजदूरों और मस्टररोल के माध्यम से करवाने की जगह जेसीबी मशीन से करवाया गया। इस मामले में पंचायत के ही एक वार्ड सदस्य ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र सौंपा है।

माजरा पुलिस ने शिकायत मिलने पर पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत मधाना के वार्ड-5 वार्ड सदस्य अर्जुन सिंह ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि पंचायत प्रधान बाबू राम पुत्र चमेल सिंह तथा वार्ड-4 की वार्ड सदस्य पूरना देवी पत्नी यशपाल निवासी मधाना बीडीओ कार्यालय पांवटा के मनरेगा के तहत विकास कार्य में कच्चा तालाब वार्ड-4 के लालधार को एक लाख बजट मंजूर हुआ था। इस कार्य को नियमानुसार मजदूरों से मस्टररोल के माध्यम से करवाया जाना था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस कार्य को जेसीबी मशीन से करवा दिया गया। इससे सरकार के पैसों का दुरुपयोग हुआ है। वहीं, यह मनरेगा कानून की अवहेलना है। हालांकि, पंचायत प्रधान और वार्ड-4 पंचायत सदस्य ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि मधाना पंचायत के वार्ड-5 सदस्य अर्जुन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ग्राम पंचायत मधाना के प्रधान और वार्ड नंबर 4 के सदस्य के खिलाफ आईपीसी की धारा-420, 468 व 469 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed