फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सुरला के वार्षिक समारोह में सिरमौरी नाटी पर धमाल

सुरला के वार्षिक समारोह में सिरमौरी नाटी पर धमाल

Thu, 06 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुरला के वार्षिक समारोह में सिरमौरी नाटी पर धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल के खेल मैदान का भी शिलान्यास किया। समारोह में स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। विद्यार्थियों ने सिरमौरी नाटी पर खूब धमाल मचाया। इसके अलावा लघुनाटिकाएं और अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थियों सत्याराम सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, रघुवीर सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक तथा जयपाल शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में देवका पुडला सहित अन्य 11 पंचायतों में पेयजल समस्या के निदान के लिए 18 करोड़ की गिरि उठाऊ पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके पूरा होने पर धारटीधार सहित अन्य 11 पंचायतों की नौ हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला की प्रधानाचार्य अमृता कंवर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवका पुडला का उद्घाटन तथा तीन लाख रुपये की राशि से निर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा उमेश बहुगुणा, प्रारंभिक शिक्षा विपिन कुमार, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, जिला भाजपा सचिव प्रताप ठाकुर, भाजपा मंडल महासचिव प्रीत मोहन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed