{"_id":"5bb8e421867a5514ac26edf1","slug":"161538843681-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के मुद्दे पर नाहन में गरजे सवर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के मुद्दे पर नाहन में गरजे सवर्ण
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में शनिवार को सवर्ण जाति के लोग सड़कों पर उतरे। एक दर्जन से अधिक विभिन्न सभाओं और संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सैकड़ों लोगों के साथ नाहन में रैली निकाली। सुबह के समय सवर्ण लोग नाहन में एकत्रित हुए और रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक से उन्होंने रैली निकाली। रैली में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई रैली छोटा चौक, बड़ा चौक, हिंदू आश्रम, दिल्ली गेट सहित महिमा लाइब्रेरी होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर सवर्णों ने धरना भी दिया। इसके बाद उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को अलग-अलग ज्ञापन भेजे। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विपिन ठाकुर, हिंदू महासभा के भरत शर्मा, ग्रामीण राजपूत सभा सिरमौर के अनिल ठाकुर, राजपूत सभा शिलाई के प्रताप तोमर व पांवटा के नरेश चौहान, सिरमौर गोरखा एसोसिएशन के खेम बहादुर थापा, अंजुमन इस्लामिया के याकूब बेग, जैन सभा के विजय कुमार जैन, व्यापार मंडल नाहन के अमृत लाल गर्ग, ज्वैलर एसोसिएशन के संदीप वर्मा, ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान सहित हिंदू परिषद के विनेश राणा समेत सैकड़ों लोगों ने सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के बैनर तले मांगों को लेकर नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण संबंधी कानून में ठोस नीति बनाने और इसका संशोधन कर उचित बदलाव की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश को काला कानून भी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों में एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण को लेकर भारी रोष और भय का माहौल बना हुआ है। आरक्षण को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से एससी-एसटी कानून और आरक्षण में संशोधन कर उचित बदलाव किए जाने की मांग उठाई।