{"_id":"5bae636c867a5570ed379c40","slug":"161538155372-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलाई अस्पताल पर आरकेएस से खर्च होंगे 23.10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलाई अस्पताल पर आरकेएस से खर्च होंगे 23.10 लाख
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शिलाई अस्पताल में लगेगी ईसीजी मशीन
ऑक्सीजन सिलिंडर और इनवर्टर की भी होगी व्यवस्था
आरकेएस से खर्च होंगे 23.10 लाख रुपये
शिलाई (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई की रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें समिति के चेयरमैन एसडीएम शिलाई मस्तराम कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में रोगी कल्याण समिति के 30 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई के लिए 23.10 लाख का बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। इस बजट से अस्पताल की ओपीडी के लिए साजो सामान, बिजली, पानी, कार्यालय के लिए कंप्यूटर संबंधित उपकरण, अस्पताल में इनवर्टर की व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलिंडर, ईसीजी मशीन, सफाई व्यवस्था और पेयजल व्यवस्था की जाएगी। इससे पूर्व अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार तिवारी ने सभा के समक्ष 24 लाख पांच हजार का बजट रखा। बैठक में इस बजट राशि में कटौती कर 23 लाख दस हजार को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को भवन बनाने के लिए दी गई 75 लाख के बजट पर भी चर्चा हुई। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रघुवीर सिंह चौहान ने कहा कि विभाग ने भवन का टेंडर कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग जमीन उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद ही भवन का निर्माण संभव हो पाएगा। विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि अस्पताल में किसी भी किस्म की जो भी दिक्कत हैै, वह उस समस्या को दूर करने के लिए बजट देंगे। उन्होंने वर्तमान अस्पताल भवन के छत, पानी की टंकी, मोर्चरी हाउस की मरम्मत सहित अन्य कई योजना के प्राक्कलन विभाग से मांग कर उन्हें धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद स्थानीय विधायक ने अस्पताल परिसर का दौरा कर रोगियों का कुशलक्षेम भी पूछा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था जांची। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी शिलाई कुंवर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता कंवर सिंह ठाकुर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अनिल शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रताप सिंह तोमर, रणजीत सिंह नेगी, स्वास्थ्य खंड अधिकारी शिलाई निर्दोष कुमार भारद्वाज मौजूद रहे।
साझा प्रांगण को दिए तीन लाख
शिलाई (सिरमौर)। विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को लाधि बेल्ट के कफोटी गांव का दौरा किया। जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा समेत तमाम ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कफोटी में साझा प्रांगण निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।