फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिंचाई योजना के टैंक में मृत मिला पंप ऑपरेटर

सिंचाई योजना के टैंक में मृत मिला पंप ऑपरेटर

Thu, 19 Jul 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई योजना के टैंक में मृत मिला पंप ऑपरेटर
dead body
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के गांव घुतनपुर में सिंचाई विभाग के पंप हाउस के टैंक में संदिग्ध रूप में पंप ऑपरेटर का शव बरामद हुआ है। युवक सिंचाई योजना में ठेकेदार के पास पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। सूचना मिलने पर पांवटा थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुबह शव को टैंक से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को पता चला है कि युवक को मिरगी के दौरे भी पड़ते थे। हालांकि, मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद की चल सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाता मंडी क्षेत्र के गांव घुतनपुर में सिंचाई योजना का ठेका आईपीएच ने निजी ठेकेदार के पास दिया है। इसमें पिछले कुछ वर्षों से खारा निवासी पंप ऑपरेटर जसपाल सिंह (29) पुत्र मोहेंद्र सिंह निवासी खारा कार्यरत था। बुधवार को चौकीदार और पंप ऑरपेटर योजना में ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि रात को चौकीदार सोने चला गया। जबकि, जसवीर फोन पर बात करते हुए बाहर की तरफ निकला। सुबह वह पंप हाउस के साथ बने वाटर टैंक में गिरा हुआ मिला। इसके बाद चौकीदार ने ठेकेदार और पुलिस को सूचित किया। खारा निवासी जसपाल सिंह के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे आईओ दलीप सिंह की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक को मिरगी के दौरे भी पड़ते थे। जब वह रात को फोन पर बात करते हुए बाहर निकला था, उसी दौरान दौरा पड़ने से उसके टैंक में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पंप ऑपरेटर की संदिग्ध मौत की वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने ठेकेदार के पास कार्यरत चौकीदार के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed