फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क निर्माण के लिए काटे पेड़ों की जांच शुरू

सड़क निर्माण के लिए काटे पेड़ों की जांच शुरू

Wed, 20 Jun 2018 08:19 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए काटे पेड़ों की जांच शुरू

विज्ञापन
इंपेक्ट...
सड़क निर्माण के लिए काटे पेड़ों की जांच शुरू
वन विभाग ने बरामद किए काटे गए चार पेड़
सड़क की होगी निशानदेही, कटेगी डैमेज रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
सरकारी भूमि में सड़क निर्माण और काटे गए पेड़ों की जांच वन विभाग ने शुरू कर दी है। जांच के दौरान वन विभाग ने सड़क निर्माण के लिए भेंट चढ़ाए गए चीड़ के तीन और बान का एक बरामद किया। हालांकि, अभी अन्य पेड़ों की भी बरामदगी हो सकती है।
कई पेड़ों के जमींदोज किए जाने की भी प्रबल संभावना है। ऐसे पेड़ों की संख्या दो दर्जन के करीब बताई जा रही है। लिहाजा, वन विभाग की तफ्तीश पूरी होने के बाद ही काटे गए पेड़ों की असल संख्या का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

बहरहाल, ‘अमर उजाला’ में बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद वन विभाग हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, ग्रामीणों ने इससे पहले भी वन विभाग को इस मामले की जानकारी व शिकायतें दी थीं लेकिन विभाग इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहा था। इस मामले में ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वनमंत्री को भी शिकायत भेजी थी। पच्छाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाड़िया में संपर्क सड़क निर्माण के दौरान दो दर्जन पेड़ों के कटान मामले में बुधवार को वन महकमा हरकत में आया। शाड़िया पंचायत के जाबलटू से उपरला बशेच के लिए सरकारी भूमि में बनाई गई संपर्क सड़क के साथ-साथ पेड़ कटान मामले को लेकर वन विभाग के बीओ व वनरक्षक समेत वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान वन विभाग के दल को तीन चीड़ के पेड़ के साथ साथ बान का भी एक पेड़ कटा बरामद हुआ। हालांकि, संभावनाएं हैं कि सड़क निर्माण के समय कुछ पेड़ों को जमींदोज भी हो सकते हैं। लिहाजा, विभाग ऐसे पेड़ों को भी जेसीबी मशीन से खंगालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन विभाग के बीओ रमेश कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर सड़क बनाई है और पेड़ काटे हैं, उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो पेड़ काटे गए हैं उनकी डैमेज रिपोर्ट भी काटी जाएगी। इससे पहले विभाग जाबलटू से उपरला बशेच के लिए बनाए गए संपर्क सड़क मार्ग की निशानदेही भी करवाएगा। विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
----
------देवराज, हितेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed