{"_id":"5ad9fc3f4f1c1b3a0b8b58a3","slug":"161524235327-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1735 रुपये क्विंटल बिकेगा किसानों का गेहूं 19-10-58","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1735 रुपये क्विंटल बिकेगा किसानों का गेहूं 19-10-58
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
गेहूं के उत्पादन में आई कमी की वजह से इसके दामों में उछाल आ गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल किसानों से ही गेहूं की खरीद 110 रुपये अधिक दाम पर की जा रही है। भारतीय खाद्य निगम का पांवटा साहिब में गेहूं खरीद केंद्र शुरू हो गया है। इस बार किसानों को 1735 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे। निगम ने इस वर्ष गेहूं दाम में 110 रुपये का इजाफा किया है। इससे पांवटा दून विस क्षेत्र के गेहूं उत्पादकों के चेहरे खिल उठे हैं। वीरवार को विधिवत पूजन के बाद एफसीआई पांवटा के केंद्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 60 क्विंटल गेहूं बिक्री को पहुंचा।
जिला में इस बार गेहूं के उत्पादन में भारी कमी दर्ज की जा रही है। जिला में सूखे की वजह से फसल को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने ही गेहूं की फसल को करोड़ों रुपये के नुकसान का आकलन किया है। ऐसे में गेहूं के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सिरमौर मंडी समिति सचिव रामनाथ चौधरी ने बताया कि वर्ष 2016 में कुल 4900 क्विंटल गेहूं पांवटा केंद्र में पहुंची थी। वर्ष 2017 में 4490 क्विंटल गेहूूं खरीद केंद्र पांवटा पहुंची। इस वर्ष 5000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष गेहूं की कीमत 1625 रुपये प्रति क्विंटल थी जो इस बार बढ़कर 1735 रुपये की गई है।
एफसीआई के पांवटा खरीद केंद्र गुण निरीक्षक राज कृष्ण नेगी ने कहा कि वीरवार से गेहूं खरीद शुरू कर दी गई है। पहले दिन 60 क्विंटल गेहूं बिक्री को पहुंचा।
-------------