{"_id":"59eca4934f1c1bcd538b8a5d","slug":"161508680851-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका मेले में यातायात व्यवस्था रहेगी सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका मेले में यातायात व्यवस्था रहेगी सुदृढ़
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)।अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के मकसद से रोड सेफ्टी क्लब ददाहू की एक बैठक रविवार को रेणुका में आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता रेणुका थाना के एसएचओ जीत सिंह ने की।
बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए जिसमें मेले के दौरान ट्रैफिक को गिरि नदी, जलाल पुल, गिरिपुल के पास डाइवर्ट करने जैसा अहम निर्णय शामिल रहा।
जीत सिंह ने कहा कि मेले के दौरान निकलने वाली शोभा यात्रा के दौरान ददाहू बाजार में 20 मिनट के लिए यातायात को पूरी तरह से रोका जाएगा ताकि शोभा यात्रा के दौरान देवताओं की पालकियों में श्रद्धालुओं को माथा टेकने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। फिर भी बाजार में यदि अवांछित जाम लगता है तो रास्ता साफ करने के लिए क्रेन का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान एएसआई रघुवीर ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान कुलभूषण गोयल, उपप्रधान ददाहू पंचायत पंकज गर्ग, दीपक जोशी, योगेंद्र अग्रवाल, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।