{"_id":"597e193b4f1c1be72d8b46bd","slug":"161501436219-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका विधायक बिंदल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका विधायक बिंदल का पुतला
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। गुड़िया प्रकरण को लेकर भाजपा के प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. राजीव बिंदल की भाषण बाजी से कांग्रेसियों में खासा आक्रोश है। घटिया भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने रविवार को बड़ा चौक में विधायक डॉ. राजीव बिंदल का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ‘डॉ. बिंदल गो बैक’ के नारे भी लगाए।
कांग्रेसियों ने दो टूक कहा है कि विधायक डॉ. राजीव बिंदल को अभद्र भाषा के प्रयोग पर माफी मांगनी होगी। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि गुड़िया प्रकरण को लेकर नाहन में जब भाजपा ने प्रदर्शन किया तो उस दौरान विधायक राजीव बिंदल ने कांग्रेसी नेताओं व प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस मांग कर रही है कि विधायक राजीव बिंदल सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से माफी मांगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने जिस घटिया भाषा का प्रयोग किया, वह बेहद शर्मनाक है। पुलिस एवं जिला प्रशासन पर पुतले सप्लाई करने के झूठे आरोप लगाए गए हैं, वह बिंदल की मानसिकता को दर्शाता है। राजनीति करने के लिए लोगों को भड़काने के यह प्रयास निंदनीय है। इसलिए विधायक सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार एवं प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा कि विधायक राजीव बिंदल नाहन का राजनीतिक माहौल खराब कर रहे हैं जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस मौके पर सहकारी बैंक के निदेशक इकबाल मोहम्मद, पार्षद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, श्याम लाल सोढा, वीरेंद्र पासी, एडवोकेट वीरेंद्र पाल, रेणुका मंडल उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, विजेंद्र ठाकुर, ओपी ठाकुर, बॉबी चौहान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कपिल शक्वान, पिंकू रमौल, संदीप शर्मा, जतिन बत्रा, आशिक मोहम्मद, विपुल शर्मा, सुमित, जगत सिंगटा, सुरेंद्र सिंह, जॉनी, नासिर, राहुल, हेमदत्त सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका विधायक बिंदल का पुतला
--नाहन के बड़ा चौक में लगे ‘राजीव बिंदल गो बैक’ के नारे
घटिया भाषा का प्रयोग करने पर माफी मांगे विधायक : सोलंकी