{"_id":"5953e6904f1c1b0f108b47e1","slug":"161498670736-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कॉलोनी के नलकों में पहुंच रहा दुर्गंधवाला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता कॉलोनी के नलकों में पहुंच रहा दुर्गंधवाला पानी
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-12 की एकता कॉलोनी में दुर्गंधयुक्त गंदा पानी लोगों के नलकों में पहुंच रहा है। इससे दर्जनों परिवारों को जलजनित रोगों के फैलने की आशंका सताने लगी है। बुधवार को दुर्गंध वाले पानी के सैंपल लेकर स्थानीय लोग एसडीएम पांवटा से मिले। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने एसडीएम को एक शिकायत पत्र सौंपकर इस समस्या के समाधान की मांग की।
पांवटा नगर परिषद की एकता कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता, राजेश कपूर, विनोद अरोड़ा, प्रेमचंद, नवीन वालिया, सुनील कुमार, सुनील व अजय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से बीच-बीच में बेहद दुर्गंध वाला पानी नलकों में आने लगा है। वार्ड के लोगों ने आशंका जताई कि भूमिगत नालियों में लीकेज के चलते ही लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि इस बारे में विभागीय कर्मियों व अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया है लेकिन अब तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया है। लोगों ने एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि गंदे पानी से लोगों में दहशत का माहौल है। जलजनित रोग कभी भी लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्या को दूर करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। इस कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति लाइनें चेक करवाई जाएंगी ताकि वार्ड में प्रभावित क्षेत्र के लोगों की दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जा सके ।।
--एकता कॉलोनी के नलकों में पहुंच रहा दुर्गंधवाला पानी
--लोगों में जलजनित रोगों के फैलने की आशंका, सैंपल भेजे
--कालोनीवासियों ने एसडीएम पांवटा को सौंपा शिकायत पत्र